शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी रानीपुर पुलिस ने Drink & Drive में एक कार चालक को हिरासत में लिया” वाहन को सीज़ किया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत रानीपुर पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है । उसी क्रम में रात्रि को रानीपुर पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग गैस प्लांट बैरियर नं०-6 पर Ertiga कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK08 TA 8339 को रोका गया । जांच के दौरान कार चालक नरेन्द्र राजपूत पुत्र सुखलाल निवासी रामपुर बागली, बिजनौर (उ.प्र.) को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाया गया । पुलिस टीम द्वारा चालक का मेडिकल कराया गया तथा चालक को धारा 185 MV एक्ट के अंतर्गत हिरासत में लेकर वाहन को मौके पर ही सीज़ कर दिया गया ।

नाम पता आरोपित
नरेन्द्र राजपूत पुत्र सुखलाल निवासी रामपुर बागली, बिजनौर (उ.प्र.)
हाल निवासी रामधाम कॉलोनी, रानीपुर, हरिद्वार

कार्यवाही
01 Ertiga कार (रजि. संख्या UK08 TA 8339) सीज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *