लक्सर | डायल 112 से सूचना प्राप्त हुई कि कॉलर (वादी) द्वारा बताया गया की मेरा भाई निवासी- नोएडा,उत्तर प्रदेश जो कि मानसिक रुप से अस्वस्थ है घर से चला गया है तथा लक्सर रेलवे स्टेशन पर किसी ट्रेन मे बैठकर आ गया है । प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए रेलवे स्टेशन लक्सर पर ट्रेनो व प्लेटफार्म पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया तथा कॉलर के बतायेनुसार उसके भाई को जीआरपी पुलिस लक्सर द्वारा खोजकर थाना जीआरपी लक्सर पर सुरक्षा कि दृष्टि से लाया गया । बाद परिजनो से सम्पर्क कर परिजनों के लक्सर स्टेशन पहुंचने पर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को जीआरपी ने किया परिजनों के सही सलामत सुपुर्द |
















Leave a Reply