नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की लगातार कार्रवाई देशी शराब की तस्करी करते हुए 01 आरोपी को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कनखल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में मादक पदार्थों (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि) के तस्करों के विरुद्ध थाना कनखल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के क्रम में कनखल पुलिस द्वारा शराब तस्करों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया । इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा शमशान घाट के पूर्वी किनारे से 01 व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ दबोचा । आरोपी के विरुद्ध थाना कनखल पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।

नाम पता आरोपित
आकाश कश्यप पुत्र राजू निवासी कुम्हारगढ़ा, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार

बरामदगी
22 पव्वे अवैध देशी शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *