प्रातः कालीन जवानों के बीच पहुंचकर SSP हरिद्वार ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी एसएसपी ने जवानों संग लगाई दौड़, परखी जवानों की फिटनेस अपने बीच कप्तान को पाकर, जवानों ने उत्साह के साथ लगाई दौड़ |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार |  प्रातः कालीन “शुक्रवार” पहरिद्वाररेड पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल पुलिस लाइन पहुंचे और परेड की सलामी लेने उपरांत जवानों संग दौड़ लगाई। जवानों की फिटनेस को चेक करते हुए आजकल बढ़ती ठंड में जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुए ड्यूटी करने हेतु प्रोत्साहित किया एवं आवश्यक टिप्स दिए तथा एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। ड्रिल में जो कमियां पाई गई उन्हें दुरुस्त करने निर्देश दिए गए | परेड उपरांत कप्तान द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन का निरीक्षण करते हुए पुलिस मैस, जवानों की सुविधा हेतु कैंटीन, कर्मचारी बैरिक, व्यायामशाला, बहुद्देशीय हॉल, परिवहन शाखा व क्वार्टर गार्ड का बारिकी से निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही वर्तमान में पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने हेतु मातहतों को निर्देशित किया गया। परेड के दौरान एसएसपी द्वारा समस्त जवान एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लोग अनुशासन में रहकर ही अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे, परेड पुलिस का अनुशासन का अहम हिस्सा है जो हमें हर अनुशासन सिखाता है | आयोजित शुक्रवार परेड में जनपद के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी एवं अन्य कार्यालय के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *