शराब पीकर वाहन चलाने वाले 03 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई व वाहन किये गये सीज |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों /वाहनों व शराब पीकर वाहन चलाने वालों की गहनता से चैकिंग कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उच्चाधिकारीगणों के आदेश केअनुपालन में लक्सर पुलिस द्वारा चैकिंग हेतु पुलिस टीमें निकालकर शराब पीकर वाहन चलाने व यातायात के नियमों के उलंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया । जिसमें रात्रि में 03 व्यक्तियों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाये जाने पर हिरासत में लिया गया तथा जिनके वाहन को सीज किया गया। चालक के डी0एल0 केन्सिलेशन की कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त यातायात के नियमों का उलंघन करने वालो के विरुद्व मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी ।

मोटर वाहन अधिनियम में की गयी कार्यवाही
03 चालान 185 एमवीएक्ट -ड्रकंन ड्राइव
03 वाहन सीज- ओवर लोड /तीन सवारी
11 चालान – ₹6000/- संयोजन शुल्क

नाम पता आरोपी
1 अंकुश पुत्र राजपाल सिंह निवासी सेठपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
2 विपिन पुत्र रमेश चन्द निवासी ज्वालापुर हरिद्वार।
3 रोहन पुत्र राजकुमार निवासी खानपुर जनपद हरिद्वार।

धारा 185 /207 एम0वी0एक्ट में सीज वाहन
वाहन संख्या यूके08सीबी 6532
वाहन संख्या यूके08एएन 0691
वाहन संख्या यूके 08 एएक्स 9671

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *