अवैध कच्ची शराब के साथ 01 आरोपी को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा थाना स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीम लगाकार क्षेत्र में सक्रिय किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र में सक्रिय रहकर कस्बा लक्सर क्षेत्र से एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब के साथ पकडा गया | अवैध शराब के साथ पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी
कृष्णपाल उर्फ कन्हैया पुत्र कालूराम निवासी लक्सर वार्ड न0-1 अम्बेडकर नगर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी कच्ची शराब
05 लीटर अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *