हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा एक चोर मोबाइल टावर की केबल चोरी करते हुये पुलिस ने मौके से धर दबोचा आरोपी के कब्जे से 15 मीटर केबल व SMPS का एक मोड्यूल बरामद किया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | कोतवाली रानीपुर पर टीनू कुमार पुत्र नेपाल सिंह नि0 ग्राम व पोस्ट मुण्डलाना थाना मंगलौर हरिद्वार ने सूचना दी कि सेक्टर-5 बी0एच0ई0एल0 में लगे इण्डस कम्पनी का एयरटेल मोबाइल टावर से एक चोर ने केबल काटकर चोरी कर लिया है उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी कृष्णा गुप्ता पुत्र नर सिंह गुप्ता नि0 विष्णुलोक कालोनी रानीपुर हरिद्वार को मौके पर धर दबोचा । आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल टावर की केबिल कुल 15 मीटर व एक SMPS मोड्यूल की बरामदगी की गयी । उक्त सम्बन्ध में कोतवाली-रानीपुर पर अभियोग पंजीकृत किया ।

नाम पता आरोपी
1- कृष्णा गुप्ता पुत्र नर सिंह गुप्ता नि0 विष्णुलोक कालोनी रानीपुर हरिद्वार।

बरामदगी-
कुल 15 मीटर केबिल तार व एक SMPS मोड्यूल (कीमती करीब ₹14000/-)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *