2 आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा आरोपियों के कब्जे से अवैध चाकू के किया बरामद अलग-अलग स्थानो में संदिग्ध अवस्था मे घूम रहे थे आरोपी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रुप से लगाम लगाए जाने हेतु थाना क्षेत्र में नियमित रुप से सघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में दौराने गस्त/चैकिंग लक्सर पुलिस द्वारा लक्सर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो से 02 व्यक्तियों को अवैध चाकू के साथ पकडा गया । पकड़े गये व्यक्ति थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, लक्सर पुलिस की सतर्कता से आरोपियों को समय रहते पकड लिया । पकडें गये व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है |

नाम पता आरोपी
1-अमित सैनी पुत्र रामपाल सैनी निवासी भोगपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
2-खालिद पुत्र वकील निवासी वार्ड न0 07 कस्बा सुल्तानपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी कच्ची शराब
02 अदद नाजायज चाकू बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *