खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के तत्वावधान एवं जिला खेल कार्यालय, हरिद्वार द्वारा राज्य स्थापना दिवस की 25वीं जयंती (रजत जयंती वर्ष) के अवसर पर चार दिवसीय अण्डर-17 आयु वर्ग के बालको की राज्य स्तरीय आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम, योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद हरिद्वार में किया जा रहा है ।

रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के तत्वावधान एवं जिला खेल कार्यालय, हरिद्वार द्वारा राज्य स्थापना दिवस की 25वीं जयंती (रजत जयंती वर्ष) के अवसर पर चार दिवसीय अण्डर-17 आयु वर्ग के बालको की राज्य स्तरीय आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम, योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद हरिद्वार में किया जा रहा है । प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड राज्य के 13 जनपदो तथा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम सहित कुल 14 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा।* प्रतियोगिता के दूसरे दिन दिनांक 06 नवम्बर 2025 को खेले गये मैचों के परिणाम निम्न प्रकार रहें-
प्रतियोगिता का पहला मैच-
जनपद हरिद्वार एवं जनपद टिहरी के मध्य खेला गया जिसमे जनपद हरिद्वार की टीम ने जनपद टिहरी को 10-0 से हराकर मैच अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच-
जनपद उधमसिंह नगर एवं जनपद चमोली के मध्य खेला गया जिसमें जनपद उधमसिंह नगर ने जनपद चमोली को 6-1 से हराकर मैच अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का तीसरा मैच-
जनपद चम्पावत एवं जनपद उत्तरकाशी के मध्य खेला गया जिसमें जनपद चम्पावत ने जनपद उत्तरकाशी को 13-0 से हराकर मैच अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का चौथा मैच-
जनपद देहरादून एवं जनपद अल्मोडा के मध्य खेला गया जिसमें जनपद देहरादून ने जनपद अल्मोडा को 8-0 से हराकर मैच अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का पाँचवा मैच-
जनपद पिथौरागढ एवं रानीखेत के मध्य खेला गया जिसमें जनपद पिथौरागढ ने रानीखेत को 2-0 से हराकर मैच अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का छठवा मैच-
जनपद रुद्रप्रयाग एवं जनपद टिहरी के मध्य खेला गया जिसमें जनपद टिहरी ने जनपद रुद्रप्रयाग को 5-1 से हराकर मैच अपने नाम किया ।
प्रतियोगिता का सातवा मैच-
जनपद हरिद्वार एवं जनपद नैनीताल के मध्य खेला गया जिसमे जनपद हरिद्वार की टीम ने जनपद नैनीताल को 08-0 से हराकर मैच अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *