
रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | उदित सैनी पुत्र श्रवण कुमार सैनी निवासी ग्राम खण्डजा कुतुबपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार द्वारा 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अकोढा कला के रास्ते पर उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन व 1000 रुपये नकदी छीन कर भाग जाने के संबंध में कोतवाली लक्सर पर प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था । घटना की गम्भीरता को देखते हुये SSP हरिद्वार द्वारा घटना /सत्यता व शीघ्र अनावरण हेतु दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस टीम द्वारा मैनुअली पुलिसिंग/सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर ठोस पतारसी सुरागरसी करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त ग्राम अकोढा कला निवासी दीपक को लूटा गया मोबाइल फोन, नगदी व एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । आरोपी में अपने एक अन्य दोस्त अमन उर्फ काका के साथ मिलकर अकोढा जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति से डरा धमका कर एक मोबाइल व कुछ नकदी छीन ली थी। नाजायज चाकू के सम्बन्ध में जानकारी करने पर बताया कि उक्त चाकू को लोगों को डराने धमकाने के लिये अपने साथ रखता है ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 1070/25 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त-
दीपक पुत्र रामकुमार निवासी अकोढा कला थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
बरामदगी-
1- एक मोबाइल फोन ओपो कम्पनी
2-नकदी 500/- रुपयें
3-एक नाजायज चाकू











Leave a Reply