हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचे 03 चोरी के आरोपी आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान किया बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | वादी चंद्रपाल सैनी पुत्र सुरेन्द्र सैनी नि0- शिव गंगा एन्क्लेव सिडकुल हरिद्वार हाल एच0आर0 मनेजेर ओक्सो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड प्लाट न0- 138A लकेशरी इंडस्ट्रीज एरिया थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गयी कि कम्पनी में कार्यरत संदीप पुत्र रमेश निवासी ग्राम मुंडीखेड़ी थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर उ0प्र0 द्वारा ओक्सो इंडस्ट्रीज प्राईवेट लमिटेड कम्पनी से 25 किलोग्राम की एल्युमीनियम की सिल्ली चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना भगवानपुर पर अभियोग पंजीकृत पंजीकृत किया गया । उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर द्वारा पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।   कपुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास इलेक्ट्रानिक माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है जिसमे नामजद आरोपी के साथ अन्य आरोपी का सम्मिलित होना पाया गया । तथा क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये परिणाम स्वरूप पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर 03 आरोपी 1- संदीप पुत्र रमेश नि0 ग्राम मुंडीखेडी थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर उ0प्र0 हाल ग्राम खुब्बनपुर भगवानपुर , 2- अक्षय कुमार पुत्र श्याम सिंह नि0 ग्राम बुन्दूगढ़ थाना ननौता जनपद सहारनपुर उ0प्र0 हाल ग्राम खुब्बनपुर भगवानपुर 3- रवि यादव पुत्र राम सरन यादव नि0 ग्राम विशरौली थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उ0प्र0 हाल ग्राम चौली अड्डा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को चोरी की गई एल्युमीनियम की सिल्ली/छड के साथ पकडा गया । तीनो से पूछताछ की तो बताया की हम तीनों ओक्सो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में मौडलिंग मशीन चलाते है तथा अक्षय और रवि यादव ने कम्पनी की टिन की दिवार में छेद करके इन एल्युमीनियम छड़ों को बाहर निकालकर पानी में फेंक दिया जिसे बाद में मेरे द्वारा पानी से इन एल्युमीनियम छड़ों को निकाल कर झाड़ियों में छिपा दिया था ।

नाम पता आरोपी
1- संदीप पुत्र रमेश नि0 ग्राम मुंडीखेडी थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर उ0प्र0 हाल किरायेदार पूरण मास्टर जी के यंहा ग्राम खुब्बनपुर।
2.अक्षय कुमार पुत्र श्याम सिंह नि0 ग्राम बुन्दूगढ़ थाना ननौता जनपद सहारनपुर उ0प्र0 हाल किरायेदार पूरण मास्टर जी के यंहा ग्राम खुब्बनपुर।
3- रवि यादव पुत्र राम सरन यादव नि0 ग्राम विशरौली थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उ0प्र0 हाल ग्राम चौली अड्डे के पास थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार।

बरामद सामान का विवरण
1 एल्युमीनियम की सिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *