नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्यवाही जारी हरिद्वार पुलिस ने एक आरोपी को 60 शीशी प्रतिबंधित दवाई (कोडीन फास्फेट) के साथ पकडा गया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन में मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/नशीली दवाइयां आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे की प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में दौराने चैकिंग कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा गस्त व चैकिंग के दौरान नहर पटरी से ए टू ज की ओर जाने वाले रास्ते पर एक आरोपी 60 शीशी कफ सिरप प्रतिबंधित दवाई (कोडीन फास्फेट) के साथ पकडा गया । नाम पता पूछा तो आरोपी ने अपना नाम भूपेंद्र कुमार पुत्र गुरु चरण लाल निवासी ग्राम बटोहा पोस्ट किला थाना धुरी सदर जिला संगरूर पंजाब हाल निवासी C/O नानाजी नरेश कुमार निवासी शक्ति कला मंदिर वाली गली बरना थाना सिटी जिला बरनाल पंजाब बताया आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

बरामदगी-
60 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप (कोडीन फास्फेट)

नाम पता आरोपी
भूपेंद्र कुमार पुत्र गुरु चरण लाल निवासी ग्राम बटोहा पोस्ट किला थाना धुरी सदर जिला संगरूर पंजाब हाल निवासी C/O नानाजी नरेश कुमार निवासी शक्ति कला मंदिर वाली गली बरना थाना सिटी जिला बरनाल पंजाब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *