माँ गंगा के किनारे नशे का कारोबार नाक़ाबिले बर्दाश्त वायरल वीडीयो का SSP हरिद्वार ने लिये संज्ञान, आरोपी गिरफ्तार आरोपी के क़ब्ज़े से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली नगर | पंत दीप पार्किंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति के पास माँ गंगा के किनारे अवैध शराब बेंच रहा था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । पुलिस द्वारा मौक़े से सुमित पुत्र सुभाष, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर तिराहा, थाना छप्पर, जनपद मुजफ्फरनगर (उ0प्र0) को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ हिरासत में लिया गया । आरोपी के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 736/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

नाम पता आरोपित
सुमित पुत्र सुभाष, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर तिराहा, थाना छप्पर, जनपद मुजफ्फरनगर (उ0प्र0)

बरामदगी
• 44 बोतल इंपीरियल ब्लू
• 39 बोतल रॉयल स्टैग
• 235 टेट्रा पैक माल्टा मार्का शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *