अवैध तमंचे के साथ हरिद्वार पुलिस ने किया एक व्यक्ति को को धर दबोचा सोशल मीडिया पर भी तंमचा लहराते प्रकाश में आया था आरोपी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्रो में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु क्षेत्र में नियमित रुप से चैकिंग व निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया  । SSP हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में लक्सर पुलिस टीम द्वारा रायसी क्षेत्र से चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को एक अवैध तमंचा 315 बोर के साथ पकडा गया । आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर भी तमंचा लहराते फोटोज भी अपलोड़ की गई थी। आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

आरोपी का नाम पता
मो० अनस पुत्र जाहिद हसन निवासी नसीरपुर कलाँ उर्फ दौड़वसी थाना पथरी हरिद्वार।

बरामदगी
01 अवैध तमंचा 315 बोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *