
रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वादी रणवीर सिंह पुत्र स्व. सुभाष चन्द्र निवासी किशनपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार द्वारा थाना कोतवाली लक्सर पर सूचना दी गई उसकी बहन को उसके पति संजय कुमार व सास सीतो देवी द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया तथा दहेज की मांग पूरी न होने पर जान से मारने की नीयत से तेल डालकर आग लगा दी गई । प्राप्त सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली लक्सर में मु0अ0सं0 1047/25 दहेज अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया । थाना क्षेत्र में घटित इस जघन्य घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना की सत्यता एवं शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी लक्सर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा एक पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटना की गहनता से जानकारी कर आरोपी के संबंध में सुरागरसी और पतारसी की गई । जांच के दौरान यह पाया गया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी संजय कुमार फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु मैनुअल पुलिसिंग, डिजिटल विश्लेषण एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, किन्तु व्यक्ति लगातार फरार बना रहा । लगातार प्रयासों के पश्चात् पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेने में सफलता मिली । आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
नाम पता आरोपित
संजय कुमार पुत्र मुल्की सिहं उम्र 36 वर्ष निवसी ग्राम भगतनपुर चौकी रायसी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार











Leave a Reply