ऑनलाइन ठगी व साइबर अपराध की रोकथाम हेतु हरिद्वार पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | साइबर जन जागरूकता अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में साइबर क्राइम सेल हरिद्वार की टीम द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में शांतिकुंज में कार्यरत कर्मियों एवं विभिन्न प्रदेशों से आए दर्शनाभिलाषियों को वर्तमान समय में प्रचलित साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया गया । टीम द्वारा फाइनेंशियल फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, व्हाट्सएप हैकिंग सहित अन्य साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । साथ ही नागरिकों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई, जागरूकता pamphlets वितरित किए गए तथा सार्वजनिक स्थलों पर साइबर अपराध से संबंधित पोस्टर चिपकाए गए । हरिद्वार पुलिस का यह अभियान नागरिकों को साइबर अपराध से सुरक्षित रखने एवं डिजिटल सतर्कता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *