
रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में साइबर सेल हरिद्वार की टीम द्वारा श्यामपुर एवं चंडी घाट क्षेत्र में साइबर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के अंतर्गत स्थानीय जनता को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई । लोगों को फाइनेंशियल फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, व्हाट्सऐप हैकिंग एवं अन्य साइबर संबंधित अपराधों से बचने हेतु आवश्यक सावधानियों से अवगत कराया गया । इस दौरान साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई, जागरूकता पैम्फलेट वितरित किए गए तथा सार्वजनिक स्थलों पर सुलभ दृश्य बिंदुओं पर साइबर जागरूकता से संबंधित पोस्टर चिपकाए गए ।
















Leave a Reply