लक्सर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के द्वारा उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु लक्सर पुलिस द्वारा ग्राम हबीबपुर कुडी रायसी लक्सर में जन जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई । आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को नशे की गर्त से बाहर निकालने हेतु स्थानीय लोगों की मदद मांगते हुए नशे से होने वाले नुकसानों से अवगत कराया गया। गांव में नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हे नशा मुक्त करने व नशा बेचने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया । नशा मुक्त शहर, नशा मुक्त गांव अभियान के अन्तर्गत जिन्दगी को है, नशे को ना के तहत शपथ दिलाई गई । इसके अतिरिक्त गौराशक्ति एप्स, एवं साइबर क्राइम व यातायात सुरक्षा के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी दी गयी ।
हरिद्वार पुलिस का जन जागरूकता अभियान लगातार जारी आमजन को जागरूक करने ग्राम हबीबपुर कुडी पहुंची लक्सर पुलिस |
















Leave a Reply