हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार और पुलिस उपाधीक्षक नगर (नोडल अधिकारी AHTU) जूही मनराल के पर्यवेक्षण में AHTU द्वारा एक बालक का कुछ दिन पूर्व रेस्कयू किया गया था । हरिद्वार नगर क्षेत्र से 15 वर्षीय बालक (निवासी लाहोरिया चौक, बेतिया, बिहार) को रेस्क्यू किया गया। बालक मुरादाबाद में ट्रेन छूटने के कारण अपने साथियों से बिछड़ गया था और हरिद्वार में कबाड़ बिनकर गुजर-बसर कर रहा था । टीम ने बालक को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति (CWC) के आदेशानुसार खुला आश्रय गृह कनखल में सुरक्षित रखा । टीम ने बालक के परिजनों को बिहार से तलाश बाल कल्याण समिति, हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया। समिति ने काउंसलिंग के बाद बालक को उसकी मां, फूलमती देवी, को सौंपा । हरिद्वार पुलिस ने एक बिछड़े बालक को उसकी मां से मिलाकर परिवार को पुनः खुशियां लौटाई ।
AHTU टीम ने 15 वर्षीय नाबालिग के परिजनों को ढूंढ निकाला नाबालिग को कुछ दिन पूर्व रेस्क्यू कर खुला आश्रय गृह में कराया था दाखिल |
















Leave a Reply