भगवानपुर | खेलपुर गांव के जंगलों में कुछ लोगों द्वारा गौकशी करने की सूचना मिलने पर थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर एक अभियुक्त शादाब को दबोचा गया। जो जंगल में पहरा दे रहा था व उसके अन्य साथी अंदर जंगल में गौकशी कर रहे थे सभी साथियों द्वारा बारी बारी पहरा दिया जा रहा था। जिनको शादाब द्वारा पुलिस के आने की सूचना देकर भगा दिया गया । अभियुक्त की निशांदेही पर खेलपुर के जंगल से 525 किग्रा गौमांस व गोकशी के उपकरण व तराजू बरामद किया गया । गिरफ्तार व फरार अभियुक्तों के विरूद्व मु0अ0सं0 901/24 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
शादाब पुत्र जान आलम निवासी ग्राम खेलपुर थाना भगवानपुर
फरार अभियुक्तों का विवरण
1- आकिव पुत्र कादिम निवासी ग्राम खेलपुर थाना भगवानपुर
2- समीर पुत्र स्व0 सलीम (शेख) निवासी ग्राम खेलपुर थाना भगवानपुर
3- शहवान पुत्र स्व0 यामीन (दर्जी) निवासी ग्राम खेलपुर थाना भगवानपुर
4- बाबू पुत्र स्व0 सलीम (गाडा) निवासी ग्राम खेलपुर थाना भगवानपुर
बरामद माल का विवरण
1-525 Kg गोमांस
2-02 अदद छुरियां
3-02 अदद कुल्हाडी
4-एक तराजू मय पलडा
5-1 किलो प्लास्टिक की पन्नी
















Leave a Reply