रानीपुर | अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के उपलक्ष में एएसपी/सीओ सदर जितेन्द्र मेहरा द्वारा कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सलेमपुर में अल्पसंख्यक लोगो के साथ चौपाल का आयोजन किया गया । श्री मेहरा द्वारा विभिन्न धर्म के अल्पसंख्यक व्यक्तियों/महिलाओं को उनके मौलिक अधिकारो के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओ के सम्बन्ध में उपस्थित जन को जागरूक किया गया । अल्पसंख्यक आयोग उत्तराखंड के द्वारा जारी की गई पुस्तिका को वितरण कर छात्रवृत्ति योजनाएं, स्वरोजगार परक योजनाएं आदि के सम्बन्ध में भी बताया गया । गोष्टी में उपस्थित जन को “नशा मुक्त देवभूमि 2025” अभियान के सम्बन्ध में अवगत कराते हुये नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, रोड सैफ्टी तथा साईबर क्राईम के सम्बन्ध में भी जागरुक किया गया तथा क्षेत्र में नशा करने वाले व्यक्तियों विशेषकर युवाओं की काउंसलिंग कर उन्हे नशा मुक्त करने व नशा बेचने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में भी जागरुक किया गया । गोष्ठी के दौरान कोतवाली रानीपुर से वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोहर सिंह रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट उ0नि0 विकास रावत, उ0नि0 पूजा मेहरा एवं अन्य स्टाफ द्वारा भी प्रतिभाग किया गया ।
ग्राम सलेमपुर में आयोजित चौपाल में अल्पसंख्यक लोगो से किया गया जन संवाद समस्याओं पर चर्चा कर लोकतंत्र में प्राप्त अधिकारों की दी गई जानकारी |
















Leave a Reply