बहादराबाद | बहादराबाद पुलिस को ग्राम शान्तरशाह में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर विवाद की सूचना प्राप्त हुई । प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी शान्तरशाह मय चेतकगण मौके पर पहुँचे व दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया परन्तु दोनों पक्ष बात मानने को तैयार नहीं थे,बल्कि और उत्तेजित होकर मारपीट करने पर उतारू थे । पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था भंग होता देख दोनों पक्षों को अंतर्गत धारा 170 BNSS में हिरासत में लिया गया । आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
नाम पता आरोपित-
1. फैसल पुत्र इरशाद उम्र 25 वर्ष
2. खालिद पुत्र अब्दुल खालिद उम्र 24 वर्ष
3. वासिद पुत्र अय्युब उम्र 28 वर्ष
4. तकरूब हसन पुत्र सईद हसन उम्र-42 वर्ष,
5. शाकीब पुत्र शहजात उम्र 22 वर्ष
6. शय्याद पुत्र हासिम उम्र 55 वर्ष
7. जहाँगीर पुत्र इकबाल उण्र 40 वर्ष
8. अफजाल पुत्र इकबाल उम्र 47 वर्ष
निवासीगण-ग्राम शान्तरशाह थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार
















Leave a Reply