चम्पावत । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार एवं वन्दना वर्मा पुलिस उपाधीक्षक के प्रर्यवेक्षण में आज लीडिंग फ़ायरमैन वीरेंद्र कुमार द्वारा राजकीय महाविद्यालय बनबसा में समस्त स्टाफ़ व छात्र-छात्राओं को प्राथमिक अग्नि सुरक्षा सम्बन्धित यंत्रों के संचालन की जानकारी दी गयी |व अग्नि सुरक्षा सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये साथ ही कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय फायर ब्रिगेड को सूचित करने का संदेश दिया गया । इस कार्यक्रम में लीडिंग फायरमैन वीरेन्द्र कुमार द्वारा बताया गया की ऐसे मॉक ड्रिल कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन में जागरुकता लाना और किसी भी आकस्मिक घटना के दौरान जनहानि को न्यूनतम कराना है ।
लीडिंग फ़ायरमैन वीरेंद्र कुमार द्वारा राजकीय महाविद्यालय बनबसा में समस्त स्टाफ़ व छात्र-छात्राओं को प्राथमिक अग्नि सुरक्षा सम्बन्धित यंत्रों के संचालन की जानकारी दी गयी |
















Leave a Reply