कनखल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अवैध नशा तस्करी /बेचने/सट्टा खाईबाड़ी/जुआ खेलने वालों के विरुद्ध समस्त कोतवाली व थानों को टीमें बनाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त आदेश के क्रम में थाना कनखल पुलिस को मुखबिर से सट्टे की सूचना प्राप्त हुई, सूचना के आधार पर पुलिस टीम संबंधित स्थान पर दबिश दी तथा सट्टे की खाई बाडी करते हुए इरफान पुत्र रमजानी निवासी जमालपुर कला थाना कनखल हरिद्वार को जमालपुर से हिरासत में लिया । आरोपित के विरुद्ध थाना कनखल में जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपित-
1.इरफान पुत्र रमजानी निवासी ग्राम जमालपुर कला थाना कनखल हरिद्वार।
बरामदगी-
1.सट्टा पर्ची
2.पैन
3.डायरी
4.नकद 2520/₹
















Leave a Reply