S.P. देहात शेखर चंद्र सुयाल ने किया थाना भगवानपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान सीओ मंगलौर सहित थाना पुलिस बल रहा मौजूद खामियों को परखा, सुधार के लिए मातहत को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश |

भगवानपुर |  एसपी ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल द्वारा सीओ मंगलौर विवेक कुमार की उपस्थिति में थाना भगवानपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान SP देहात द्वारा प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर व अन्य मातहतों को निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए |

● थाना परिसर/भवन व बैरक का निरीक्षण कर बैरक के रखरखाव व साफ- सफाई चैक करते हुए मालखाने में रखी संपूर्ण सरकारी संपत्ति को चेक किया गया तथा माल निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

● सरकारी संपत्ति, अस्लाह, बलवा नियंत्रण उपकरण, आपदा उपकरण का निरीक्षण किया गया, जिसका रखरखाव संतोषजनक पाया गया। थाने के अधिकारी/ कर्मचारीगण को वेपन हैंडलिंग कराई गयी व शस्त्रों की साफ सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

● कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए नियुक्त कर्मचारी गण को व्यवस्था सुधारने तथा सीएम पोर्टल सहित अन्य पोर्टलों, ऑनलाइन शिकायतों तथा चरित्र सत्यापन आदि को निश्चित समय सीमा के अंदर संबंधित अधिकारी/ विभाग को रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया l

● एमवी एक्ट, लावारिस से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया किये जाने हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया।

● थाने में नियुक्त विवचकों को विवेचना एवं शिकायती प्रार्थनापत्रों का गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

● सर्दियों में चोरी, लूट, डकैती की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए रात्रिकालीन गस्त को जरुरी बताते हुए डेली ब्रीफिंग एवं नियमित चैकिंग के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *