हरिद्वार एवं देहरादून के फ़ायर यूनिटों की संयुक्त कार्रवाई से बांग्ला पॉलीमिक्स कंपनी मंगलौर में लगी भीषण आग पर पाया क़ाबू क्विक रेस्पॉन्स से आस पास की कंपनियों को भी जलने से बचाया गया |

रुड़की | रात्रि समय 21:16 पर फायर स्टेशन को भीषण आग की सूचना के आधार पर फायर यूनिट रुड़की एवं फायर यूनिट मंगलौर त्वरित कार्यवाही करते हुए BAGLA POLIMIXE COMPANY LTD इंडस्ट्री एरिया मंगलौर पहुंचे । कम्पनी में लगी भीषण आग की लपटे आसमान छु रही थी, फायर यूनिटों द्वारा आग को बुझाना शुरू किया आग की विभिषणता को देखते हुए मौके पर मौजूद प्रभारी अग्निशमन अधिकारी द्वारा जनपद के अन्य फायर स्टेशन से फायर यूनिटो को मंगवाया गया व घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को भी जानकारी दी गई । कुछ ही घंटों के भीतर हरिद्वार से 07 फायर टेंडर व देहरादून से 03 फ़ायर टेंडर घटना स्थल पर पहुँचें लगभग 15 घण्टे की कड़ी मेहनत लगन से अथक प्रयास से आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया एवं आसपास स्थित कंपनियों को भी जलने से बचाया । फायर यूनिटों कि तत्काल एवं सतर्कतापूर्ण कार्रवाई से अरबों रुपयों की कंपनीयों को जलने एंव राष्ट्र की संपत्ति जनहानि को रोका गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *