छमाही निरीक्षण के लिए कोतवाली रानीपुर पहुंचे एएसपी सदर जितेन्द्र मेहरा कार्यालय, मालखाना आदि का निरीक्षण कर सुधार के लिए दिए निर्देश |

रिपोर्ट :- वंश शर्मा

रानीपुर | एएसपी/सीओ सदर जितेन्द्र मेहरा अर्द्धवार्षिक निरीक्षण के लिए कोतवाली रानीपुर पहुंचे। सलामी गार्द से सलामी के पश्चात शुरु हुए निरीक्षण के दौरान श्री मेहरा द्वारा कार्यालय, मालखाना, बैरक, भोजनालय आदि स्थानों की व्यवस्थाओं को परखते हुए प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी व अन्य सम्बन्धित को सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक एवं अपर उप निरीक्षक से वार्ता करते हुए श्री मेहरा द्वारा विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित को समय से न्याय दिलाने के लिए हमारे प्रयासों में कोई कमी नही रहनी चाहिए । अन्त में थाना कर्मचारियों से वार्ता करते हुए मेहरा द्वारा उनकी समस्याओं की जानकारी की गई व समस्या निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इस दौरान एसएसआई मनोहर रावत, चौकी प्रभारी औधोगिक क्षेत्र विकास रावत, चौकी प्रभारी सुमन नगर अर्जुन सिंह, उप निरीक्षक देवेंद्र पाल, उप निरीक्षक अजीत डबराल, महिला उप निरीक्षक पूजा मेहरा, महिला उप निरीक्षक प्रियंका इसराल, अपर उप निरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, अपर उप निरीक्षक अशोक कुमार, अपर उप निरीक्षक मोहन सिंह, हेड मोहर्रिर कुमपाल तोमर, कांस्टेबल क्लर्क रमेश रावत, कांस्टेबल क्लर्क अरुण कैंतुरा आदि कर्मचारी गण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *