प्रतियोगिता में उपविजेता बनी हरिद्वार पुलिस टीम ने की कप्तान से भेंट एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा किया गया अपने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन |

हरिद्वार | 03 दिवसीय ‘‘22वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस वालीबॉल क्लस्टर (वालीबॉल, सेपक टाकरा) प्रतियोगिता-2024 के वालीबॉल वर्ग में उपविजेता बनकर लौटी हरिद्वार पुलिस टीम के खिलाड़ियों ने आज कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल संग उनके कैंप ऑफिस में मुलाकात की । इस दौरान डोबाल द्वारा खिलाड़ियों एवं टीम कोच की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि “इस बार ठीक है लेकिन अगली बार विजेता ट्रॉफी जीतकर आओ” | डोबाल द्वारा सभी खिलाड़ियों का व्यक्तिगत परिचय लेते हुए खेल सुधार के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया एवं अन्त में सभी टीम सदस्यों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई । वालीबॉल फाइनल मुकाबले की मजबूत दावेदार जनपद हरिद्वार पुलिस टीम कड़े मुकाबले के बाद जनपद देहरादून से 3-2 से मुकाबला हारकर चैम्पियनशिप की उपविजेता बनी थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *