एसएसपी हरिद्वार निर्देशन में स्कूल कॉलेजों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही हरिद्वार पुलिस एसपी देहात के नेतृत्व में हरिद्वार यूनिवर्सिटी जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित |

कलियर | बढ़ते हुए साइबर अपराध/ नशे पर लगाम लगाने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार कर टोल फ्री नंबरों को आम जन मानस में जन जागरूकता कर साइबर अपराध गोष्टी में प्रचार प्रसार किए जाने के एसएसपी हरिद्वार के आदेश प्राप्त हुए थे आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर सुयाल, क्षेत्राधिकारी रुड़की नरेंद्र पंत एवं थाना प्रभारी कलियर दिलबर नेगी द्वारा नशा विरुद्ध अभियान के क्रम में एवम साइबर अपराध व रोड शेफटी जागरूकता के संबंध में हरिद्वार यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को जागरूक कर वर्तमान में बढ़ते हुए साइबर अपराध व नशा पर लगाम लगाने वह नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में प्रचार प्रसार किया गया साइबर अपराध जैसे अनजान व्यक्ति को अपने पर्सनल डाटा शेयर ना करना, किसी लॉटरी आदि दिए जाने के झांसे में ना आना , ओएलएक्स पर पड़ी हुई गाड़ियों को बिना सत्यापन के पैसे इत्यादि ट्रांजैक्शन ना करना, किसी आपत्तिजनक पोस्ट/ वीडियो को शेयर ना करना, अपने खाता संबंधी जानकारी जैसे पैन कार्ड, एटीएम कार्ड एटीएम कोड आदि अन्य को साझा करने के संबंध में जागरूक किया गया | उक्त जागरूकता अभियान में हरिद्वार यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं एवं फैकेल्टी स्टाफ सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *