मादक पदार्थ तस्करों के मंसूबों को किया नाकाम 301 ग्राम चरस सहित 01आरोपी को धर दबोचा |

श्यामपुर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व उच्चाधिकारी गणो के निर्देशन मे नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस के द्वारा नियमित चैकिंग/ गश्त के दौरान थाना श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत ध्रुव चैरिटेबल अस्पताल से श्यामपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर 01आरोपी को चरस सहित धर दबोचा । अवैध चरस की ब्रिकी करने वालों का चिन्हीकरण की कार्यवाही लगातार जारी है  । आरोपी के विरुद्ध थाना श्यामपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम पता आरोपी
वीर सिंह पुत्र जंगली सिंह निवासी ग्राम गैण्डीखाता थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार

बरामदगी-
301 ग्राम अवैध चरस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *