चंपावत | पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति द्वारा मां पूर्णागिरी मेले के सफल, सकुशल व निर्विघ्न संपन्न होने पर मां पूर्णागिरी धाम में ड्यूटीरत समस्त पुलिस बल , Ssb बल को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार अनुशासित होकर पूर्ण निष्ठा व लगन से अपनी ड्यूटी को अंजाम देने हेतु कहा गया । सभी को अपनी शारीरिक व मानसिक फिटनेस बनाए रखने हेतु कहा गया तथा फिटनेस के लिए समय निकलते हुए योग करने व अन्य शारीरिक अभ्यास हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही Ssb और जनपद चंपावत पुलिस के कुशल तालमेल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार तालमेल बनाए रखते हुए आने वाली चुनौतियों के लिए व विभिन्न ड्यूटी के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रहने हेतु कहा गया । अपने संबोधन में उपस्थित बल को संबोधित करते हुए हर परिस्थिति में विनम्र व शालीन रहकर धैर्य पूर्वक तथा आदेश एवं निर्देशों का अनुपालन कर अपने कार्यों और ड्यूटी को अंजाम देने हेतु कहा गया।
मां पूर्णागिरी मेले का सकुशल समापन होने पर पुलिस लाइन चंपावत में बड़े खाने का आयोजन किया गया ।
















Leave a Reply