पथरी पुलिस ने मारी बाजी, ₹5000 के ईनामी को धर दबोचा 04 थानों की पुलिस को थी तलाश, कहीं से ईनामी तो किसी से था वांछित |

पथरी | एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में पथरी पुलिस द्वारा NDPS मामले में वांछित चल रहे ₹5000 के ईमानी आरोपी फिरोज को कासमपुर से दबोचने में सफलता हासिल की । आरोपी थाना पथरी सहित थाना कलियर का ₹5000 का ईनामी है व थाना बहादराबाद व थाना खानपुर से काफी समय से वांछित चल रहा था ।

नाम पता ईनामी अभियुक्त
फिरोज पुत्र निसार निवासी कासमपुर थाना पथरी हरिद्वार

धारा- 8/21/60/29 NDPS ACT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *