शिवलिंग पर खून लगाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की थी साजिश हरिद्वार ‘रुड़की’ पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से नहीं बिगड़ी कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति चंद घंटों के भीतर आरोपी को दबोच कर भेजा जेल |

रुड़की | वादी अंकित सैनी पुत्र गोपीचंद निवासी ग्राम जोरासी कोतवाली रुड़की द्वारा सूचना दी की इलियास कुरैशी पुत्र राशिद कुरैशी द्वारा ग्राम जोरासी के महादेव शिव मंदिर के शिवलिंग पर खून लगाकर शिवलिंग को अपवित्र कर धार्मिक भावना को आघात पहुंचाते हुए सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश पर कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अंतर्गत धारा 298, 299, 196(ख) BNS पंजीकृत किया गया । धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की घटना पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। जिसपर कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए त्वरित कार्यवाही की और चंद घंटों के भीतर आरोपी इलियास कुरैशी पुत्र राशिद को ग्राम जौरासी से दबोचा गया ।

नाम पता अभियुक्त
इलियास कुरैशी पुत्र राशिद कुरैशी निवासी ग्राम जोरासी कोतवाली रुड़की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *