कलियर | थाना पिरान कलियर पर वादी मिथुन सनी पुत्र स्वर्गीय पवन सिंह निवासी ग्राम शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला थाना कलियर हरिद्वार के द्वारा खुद के घर का ताला तोड़ कर ज्वैलरी चोरी होने के संबंध में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 481 /24 धारा 331(3)/305 bns पंजीकृत कराया गया । जिसपर कार्यवाही करते हुए कलियर पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए गहन सुरागरसी पतारसी कर 24 घंटे के भीतर ही चोरी के आरोपी अभियुक्त शावेज को जंगल ग्राम तेलीवाला से चोरी के माल के साथ दबोचा गया । मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) की बढ़ोतरी की गई ।
नाम पता अभियुक्त
सावेज पुत्र शकील निवासी बड़ी मस्जिद के पास शिवदासपुर उर्फ तेली वाला थाना पिरान जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष
बरामदगी
1- तीन जोड़ी सफेद धातु की पायल
2- एक सफेद धातु का पेंडल
3- एक सफेद धातु का कंगना
4- एक सफेद धातु का सिक्का
5- तीन जोड़ी सफेद धातु के बिछुए
6- एक सफेद धातु की चेन
7- एक सफेद धातु की राखी
8- एक पीली धातु का लॉकेट .
9- एक पीली धातु की नोज पिन
10- एक पीली धातु की नथनी
















Leave a Reply