नाजायज चाकू के साथ दबोचा संदिग्ध |

रानीपुर | संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रानीपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत अशोक वाटिका पुलिया के पास खेत से अभियुक्त सन्दीप पुत्र मदन नि0 ग्राम सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार उम्र 21 वर्ष को नाजायज चाकू के साथ दबोचा गया । अभियुक्त सन्दीप उपरोक्त के विरूद्ध थाना रानीपुर पर मु0अ0सं0 493/2024 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
सन्दीप पुत्र मदन नि0 ग्राम सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार उम्र 21 वर्ष

बरामदगी-
01 अदद नाजायज चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *