रानीपुर | नशा मुक्त देवभूमि-2025 अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो/नशा तस्करो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है | इसी अभियान के क्रम में रात्रि को दौराने चैकिंग शिवालिक नगर स्थित जे0के0टी0 आउटर के पास कृपाल नगर को जाने वाले रास्ते से अभियुक्त बहादुर पुत्र धनीराम नि0 ग्राम कोर सराय रायपुर थाना नागल सोती जिला बिजनौर उ0प्र0 को मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस मोटरसाइकिल रजि० नम्बर-UP-20 CM-4612 सहित गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8.32 ग्राम अवैध स्मैक व स्मैक बेचकर कमाये गये नगदी 700 रू0 की बरामदगी की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त बहादुर द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह लुधियाना पंजाब में नौकरी करता था, जहाँ से उसकी नौकरी छूट गयी और वह हरिद्वार आ गया, हरिद्वार में उसे रोहित सैनी नि0 रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार स्मैक बेचने को देता है, जो उसे 350 रू0 बिट के हिसाब से बेचता है । गिरफ्तार अभियुक्त बहादुर व फरार अभि0 रोहित सैनी उपरोक्त के विरूद्ध थाना रानीपुर पर मु0अ0सं0 490/24 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभि0 के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गईl अन्य अभियुक्त की शीघ्र सुरागरसी पतारसी कर गिरफ्तारी की जायेगी ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- बहादुर पुत्र धनीराम नि0 ग्राम कोर सराय रायपुर थाना नागल सोती जिला बिजनौर उ0प्र0
बरामदगी- कुल 8.32 ग्राम स्मैक व एक मो0सा0 UP-20 CM-4612
















Leave a Reply