रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुध्द अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं । उक्त आदेश के अनुपालन के क्रम में रानीपुर कोतवाली द्वारा रात्रि में नशे में वाहन चलाने वालो के विरूद्ध टीमें बनाकर अलग-अलग स्थानों पर शराब के नशे में वाहन चलाने वालों की सघन चैकिंग की गयी | चैकिंग के दौराने पुलिस टीम द्वारा बैरियर नं0-6 गैस प्लान्ट पर वाहन संख्या UK08 BB 7385 के चालक मोहित कुमार पुत्र करमवीर सिंह निवासी-शिवालिक नगर रानीपुर हरिद्वार का एल्कोमीटर द्वारा मेडिकल परीक्षण किया गया टेस्ट रिज़ल्ट पॉज़िटिव आया । चालक को हिरासत में लेते धारा 185 एम0वी0 एक्ट में गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया ।
नाम पता आरोपित-
1. मोहित कुमार पुत्र करमवीर सिंह निवासी न्यु शिवालिक नगर रानीपुर हरिद्वार।
वाहन संख्या- 01 मोटर साइकिल सीज(UK08 BB 7385)
















Leave a Reply