हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता, 02 शातिर चोर दबोचे बंद घरों में चोरी की घटनाओं को देते थे अंजाम फकीर व सपेरे की जोड़ी ने बंद घरों के ताले तोड़ लाखों की ज्वैलरी पर किया था हाथ साफ गंगनहर सहित कलियर क्षेत्र में हुई चोरी का भी हुआ खुलासा |

गंगनहर | वादी संदीप कुमार पुत्र अरुण कुमार निवासी आर्य विहार गणेशपुर रुड़की कोतवाली गंगनहर द्वारा सूचना दी कि जब वह शादी समारोह में गया था | उसी बीच उसके बंद पड़े घर से अज्ञात चोर द्वारा वादी का लाइसेंसी रिवाल्वर तथा सोने-चांदी के आभूषण तथा नगदी चोरी कर ली है जिस सम्बन्ध में कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0 669/2024 धारा 305, 331(4) बी0एन0एस0 दर्ज किया गया । घटना के सफल अनावरण हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों पर गठित पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी कर घटना स्थल को आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए कई संदिग्धों से पूछताछ की गई । जिसका सफल परिणाम देखने को मिला, घटना में शामिल 02 अभियुक्तों मौहम्मद नईम वमनदीप को गणपति कॉलोनी रुड़की के पास खाली मैदान से चोरी के उपकरणों के साथ दबोचा गया । दोनों आरोपियों द्वारा कलियर क्षेत्रांतर्गत भी बंद मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था । अभियुक्तों की निशांदेही पर कलियर स्थित बम्बई मदरसा के पास अभि0 मनदीप के किराए के मकान से दोनों चोरी की घटनाओं में चोरी की गई सम्पत्ति बरामद की गई । दोनो आरोपी अनपढ़ हैं चोरी की घटनाओं से अपनी आजीविका चलाते हैं। अभियुक्त मनदीप चोरी के मामले में जनपद देहरादून से जेल जा चुका है ।

नाम पता अभियुक्तगणः-
1- मौहम्मद नईम पुत्र मौ0 सुल्तान निवासी मौहल्ला कानून गोयान थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर हाल बम्बई मदरसा के पास झुग्गी झोपड़ी थाना कलियर जनपद हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष।
2- मनदीप पुत्र जड्डुनाथ निवासी ग्राम खेमकरण थाना मोहननगर जिला अमृतसर पंजाब हाल निवासी बम्बई मदरसा के पीछे कलियर, थाना कलियर रुड़की उम्र 20 वर्ष।

बरामद माल का विवरणः-
1. रिवाल्वर मय 10 जिन्दा कारतूस
2. 01 नोज पिन पीली धातु
3. 01 जोड़ी कान के टॉप्स पीली धातु
4. 01 अगूंठी पीली धातु
5. 01 जोड़ी पाजेब मोटी व 01 जोड़ी पाजेब पतली सफेद धातु
6. 02 सफेद सिक्के

थाना कलियर के मु0अ0सं0 49/2024 धारा 380,457 भा0द0सं0 से सम्बन्धित

1- 03 जोड़ी पाजेब सफेद धातु व 01 सफेद धातु की चैन, 02 सफेद धातु के पैण्डेंट मय चैन, 02 जोड़ी बिछुए सफेद धातु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *