फ़ायर स्टेशन रुड़की द्वारा पेट्रोल पंपों, फैक्ट्रीयों व स्कूलों में चलाया गया जनजागरण कार्यक्रम आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग के बारे में की विस्तृत चर्चा |

रुड़की | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के अनुपालन के क्रम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रुड़की के नेतृत्व में टीम द्वारा रुड़की क्षेत्रांतर्गत पेट्रोल पंपों, फैक्ट्री व स्कूलों में जनजागरण अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत अग्निशमन उपकरणों की हैंडलिंग प्रयोग विधि एवं अग्नि शमन उपकरणों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया । अग्निशमन उपकरणों को हमेशा कार्यशील दशा में रखकर समय-समय पर मॉक ड्रिल एवं अभ्यास कार्यक्रम आयोजित करके राष्ट्र की संपत्ति एवं जन हानि को रोक सकते हैं । किसी भी अग्निकांड के समय मौके पर मौजूद व्यक्ति ही प्रथम रिस्पांडर होता है इसलिए आपकी भूमिका किसी भी आपात स्थिति में महत्वपूर्ण हो जाती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *