हरिद्वार पुलिस की जुआ खेलने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी जुआ खेलते हुए 01आरोपित को धर दबोचा आरोपित के कब्जे से डायरी, पेन व नगद ₹2020/- बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/सट्टा खाई बड़ी/जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक गंगनहर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमें बनाकर अवैध शराब, स्मैक, चरस गांजा पीने/बेचने/जुआ/सट्टा खाई बाड़ी करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया । परिणाम स्वरुप पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कब्रिस्तान के गेट के पास नदी वाले रास्ते पर प्लास्टिक की पानी बिछाकर फड़ लगाकर हार जीत की बाजी लगाते डायरी पेन मय ₹2020 /- नगदी के साथ आरोपित मुस्तकीम पुत्र अख्तर को पकडा गया । आरोपित के विरुद्ध थाना हाजा पर जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम पता आरोपित*
मुस्तकीम पुत्र अख्तर निवासी पेट्रोल पंप के पास रामपुर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी का विवरण*
1- डायरी, पेन मय नकदी ₹2020/-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *