देहरादून | पुलिस अधीक्षक जीआरपी के निर्देशानुसार ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत रेलवे स्टेशन देहरादून व रेलवे स्टेशन कोटद्वार पर ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाया गया व स्टेशनों के आस पास की झुग्गी झोपड़ी में निवास कर रहे लोगों को ऑपरेशन मुक्ति अभियान की थीम भिक्षा नहीं शिक्षा दे के बारे में जागरुक करते हुए अपील की गई कि उपरोक्त अभियान में पुलिस का सहयोग करें, भीख न मांगे न किसी बच्चे से भीख मंगवाए बच्चों व उनके परिवार जनो को बच्चों की पढ़ाई के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया गया । साथ ही जनता को बताया गया कि यदि कोई आसपास ऐसा बच्चा रहता है जो पढ़ना चाहते हैं लेकिन किसी कारण से पढ़ नहीं पाते तो हमारी टीम से संपर्क करें। टीम ऑपरेशन मुक्ति जीआरपी उत्तराखण्ड द्वारा उन्हें निकटतम स्कूल में दाखिला दिलाया जाएगा ।
जीआरपी द्वारा निरंतर अभियान के अंतर्गत प्रचार-प्रसार कर बच्चों को किया जा रहा है चिन्हित भीख ना मांगे जाने हेतु किया गया प्रेरित स्कूल मे दाखिला कराने हेतु परिजनों से की जा रही अपील |
















Leave a Reply