संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चंपावत पुलिस ने होटल,ढाबा,रेस्टोरेंट मे चलाया चेकिंग अभियान |

चंपावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के आदेशानुसार चम्पावत पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के अंतर्गत स्थित होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट एवं धर्मशालाओं में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग के दौरान होटल व ढाबा संचालकों को आगंतुकों का पूर्ण विवरण रजिस्टर में अंकित करने, पहचान पत्र अनिवार्य रूप से जांचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। साथ ही मानव तस्करी, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित जागरूकता भी दी गई । पुलिस टीम द्वारा संचालकों को यह भी अवगत कराया गया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *