थाना रीठा साहिब पुलिस द्वारा ग्राम माचियार में जनजागरूकता अभियान |

चंपावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेशानुसर थाना रीठा साहिब पुलिस द्वारा ग्राम सभा माचियार में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव, नशा उन्मूलन, सड़क सुरक्षा, नए कानूनों तथा महिला सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई । पुलिस टीम द्वारा लोगों को बताया गया कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या ओटीपी को साझा न करें तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दें। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *