चंपावत | पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेशनुसार थाना तामली पुलिस द्वारा वाइब्रेंट विलेज ग्राम पोलाप में जनसम्पर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा क्षेत्र में पलायन के कारणों के संबंध में जानकारी ली गई । साथ ही ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों का पालन तथा महिला संबंधी अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया । पुलिस द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से सतर्क रहें तथा किसी अजनबी के गांव में आने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही गुड सेमेरिटन बनने वाले नागरिकों को प्रोत्साहन व इनाम देने की जानकारी भी दी गई ।
थाना तामली पुलिस द्वारा ग्राम पोलाप में जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी |















Leave a Reply