चंपावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक महोदया चंपावत के आदेशानुसार वंदना वर्मा क्षेत्राधिकारी टनकपुर द्वारा मां पूर्णागिरी मेले के दृष्टिगत बूम बैरियर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । मेले में आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। क्षेत्राधिकारी महोदया द्वारा मेले में तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण कर उन्हें सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए । साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने हेतु पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
क्षेत्राधिकारी टनकपुर द्वारा बूम बैरियर पर चलाया चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम |
















Leave a Reply