फायर सर्विस टनकपुर की तत्परता से दो स्थानों पर लगी जंगल की आग पर पाया गया काबू |

चंपावत | अग्निशमन टनकपुर, द्वारा अलग-अलग स्थानों पर लगी जंगल की आग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलतापूर्वक काबू पाया गया । प्रथम घटना ग्राम ऊचौलीगोठ (बूम पार्किंग के पास) जंगल में आग लगने की सूचना पर फायर स्टेशन टनकपुर की टीम तथा मां पूर्णागिरि मेला ड्यूटी में तैनात अस्थायी फायर यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची। मिनी हाईप्रेशर, होज रील तथा फायर टेंडर से डिलीवरी पाइप के माध्यम से आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। फायर यूनिट द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और जंगल में फैलने से रोका गया । दूसरी घटना ग्राम छिनीगोठ टनकपुर के पास जंगल में आग लगने की सूचना पर भी फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मोटर फायर इंजन, मॉनिटर ब्रांच, होज रील व फायर बीटर की सहायता से कड़ी मेहनत कर आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया । फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से वन संपदा को बड़े नुकसान से बचाया गया। साथ ही आसपास मौजूद लोगों को जंगलों में आग से बचाव एवं वन संपदा की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *