चम्पावत | फायर स्टेशन टनकपुर को सूचना मिली कि आमबाग (टनकपुर) के पास झाड़ियों में भीषण आग लगी है। सूचना मिलते ही बिना देरी किए फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुँची ।
मुख्य कार्यवाही:
✅ मोटर फायर इंजन और होज रील की मदद से पंपिंग कर आग पर काबू पाया गया।
✅ सागौन के पेड़ों और आसपास की झाड़ियों में लगी आग को बुझाया गया।
✅ आग तेजी से पास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की ओर बढ़ रही थी, जिसे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते रोक लिया। मौके पर मौजूद स्थानीय निवासियों को वन संपदा की सुरक्षा और आग से बचाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
चंपावत पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।















Leave a Reply