मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था का संयुक्त निरीक्षण |

चंपावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चंपावत के आदेशानुसारमां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी काली मंदिर उप निरीक्षक दिलबर सिंह, थाना प्रभारी भैरो मंदिर उप निरीक्षक देवनाथ गोस्वामी, प्रभारी फायर यूनिट काली मंदिर तथा प्रभारी फायर यूनिट ट्यूनियास द्वारा मय समस्त स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से मेला क्षेत्र में स्थित धर्मशालाओं, होटलों व अन्य ठहराव स्थलों का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान वहां स्थापित अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की बारीकी से जांच की गई तथा संचालकों व कर्मचारियों को फायर सेफ्टी उपकरणों के सही उपयोग की विधि के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही आग लगने की स्थिति में तुरंत सतर्कता बरतते हुए समय रहते अग्निशमन विभाग को सूचना देने के निर्देश दिए गए । चम्पावत पुलिस व फायर सर्विस द्वारा मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु लगातार निरीक्षण व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *