चंपावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेशानुसार मां पूर्णागिरि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना टनकपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान मेले में आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं सावधानीपूर्वक वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया । पुलिस द्वारा मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है तथा प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर नियमित चेकिंग व गश्त की जा रही है ।
चम्पावत पुलिस सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है।















Leave a Reply