ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के अन्तर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करती चम्पावत पुलिस टनकपुर पुलिस टीम द्वारा 4.46 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार |

चंपावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया है | उक्त क्रम मे वंदना वर्मा क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर चेतन रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत कुशल सुरागरसी व पतारसी करते हुए एक अभियुक्त को 4.46 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना टनकपुर में सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया है |

गिरफ्तार अभियुक्त:
रवि सक्सेना पुत्र ओमप्रकाश सक्सेना, निवासी वार्ड नंबर 4 मछली गली के सामने, कोतवाली टनकपुर, जनपद चंपावत, उम्र 29 वर्ष।

बरामदगी:
4.46 ग्राम अवैध स्मैक।

जनपद चंपावत पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *